ग्राम पंचायत गुमगरा कला में मनाई गई मितानिन दिवस

जियाउल खान ,लखनपुर सरगुजा


आज मितानिन दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत गुमगरा कला में जनपद सदस्य नीतू धर्मेन्द्र झारिया जी के मुख्य आतिथ्य मे और ग्राम के सरपंच कलावती उर्रे के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ!

कार्यक्रम को जनपद सदस्य नीतू धर्मेन्द्र झारिया ने संबोधित करते हुए सबसे पहले मितानिनों को मितानिन दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए मितानिनो के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और साथ ही साथ जो उनको जो जिम्मेदारी मिली है उसका निर्वाहन अच्छे से करने हेतु आग्रह किये, गर्भवती महिलाओ की नियमित जांच कराने, उन्हें आने जाने तथा अस्पताल में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखने को कहा!

कार्यक्रम को सरपंच कलावती उर्रे ने भी सम्बोधित की वे भी मितानिनों को अच्छे से काम करने का निर्देश दिए और लोगो को हर संभव सहयोग करने का आग्रह किये !

कार्यक्रम में पूर्व जनपद सदस्य धर्मेन्द्र कुमार झारिया, सरपंच प्रतिनिधि शिवप्रताप उर्रे, बगदर्री के रोजगार सहायक उमा सिंह, आशा साहू, मितानिन सुनीता साहू, धनेश्वरी सिंह, सीमा पैकरा,लक्ष्मी पैकरा, हीरामती, शनिचरी,रामवती साहू ,आदि मितानिन तथा ग्रामवासी शामिल रहें !!

Hot Topics

Related Articles