रिपोर्टर संतन दास मानिकपुरी ।10 लीटर महुआ शराब (कीमती 2000 रूपये) जप्त।*
*आबकारी एक्ट के तहत भेजा गया जेल।*
*चौकी भंवरपुर (थाना बसना) पुलिस की कार्यवाही।*
विवरण- दिनांक 08/08/2026 को मुखबिर सूचना पर ग्राम भंवरचुवां के यशवंत सोनी नामक व्यक्ति के अपने घर में भारी मात्रा में शराब बिक्री हेतु रखा है। सूचना पर चौकी भंवरपुर पुलिस टीम व गवाहो के साथ संदिग्ध के घर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। जहां मौके पर यशवंत सोनी पिता सुखराम सोनी उम्र 21 वर्ष साकिन भंवरचुवां चौकी भंवरपुर थाना बसना निवासी नामक व्यक्ति उपस्थित मिला। जिसके कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब (कीमती 2000 रूपये) को कब्जा पुलिस में लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार करते हुए अपराध क्रमांक 423/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी का ज्युडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया है।
*गिरफ्तार आरोपी-*
01- यशवंत सोनी पिता सुखराम सोनी उम्र 21 वर्ष साकिन भंवरचुवां चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद छ.ग.।
*जप्ती सम्पति-*
01- 10 लीटर महुआ शराब (कीमती 2000 रूपये)।






