चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के चलते जिले के सभी स्कूलों में 29 अक्टूबर को अवकाश घोषित

बलौदाबाजार-भाटापारा। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सभी स्कूलों में 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, खराब मौसम और संभावित भारी बारिश को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया गया है। आदेश के तहत जिले के सभी स्कूलों में 29 अक्टूबर को अवकाश रहेगा।

प्रशासन का यह कदम प्रतिकूल मौसम की स्थिति में विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। संबंधित स्कूलों को जारी निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है।

 

Hot Topics

Related Articles