चिखलाकसा की बेटी दिलप्रीत कौर भाटिया को गोल्ड मेडल मिलने पर भाजपा नेताओं ने दी बधाई, बालोद जिले का बढ़ाया मान

दल्लीराजहरा/चिखलाकसा:- पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय, बिलासपुर में मास्टर ऑफ कॉमर्स (M.Com) परीक्षा में ए ग्रेड/डिवीजन के साथ उपाधि प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल करने वाली चिखलाकसा-दल्लीराजहरा निवासी दिलप्रीत कौर भाटिया ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा से पूरे बालोद जिले को गौरवान्वित किया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी, राज्यपाल माननीय श्री रमेन डेका जी, केंद्रीय राज्य मंत्री माननीय श्री तोखन साहू जी एवं उपमुख्यमंत्री माननीय श्री अरुण साव जी के करकमलों से उन्हें गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। दलजीत कौर भाटिया की इस शानदार सफलता पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। भाजपा नेताओं ने कहा कि चिखलाकसा-दल्लीराजहरा की बेटी ने अपनी शैक्षणिक उपलब्धि से न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे बालोद जिले का नाम रोशन किया है। उनकी यह सफलता क्षेत्र की बेटियों एवं युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। यह उपलब्धि साबित करती है कि मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। भाजपा परिवार ने दलजीत कौर भाटिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित कर क्षेत्र और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाती रहेंगी। दिलप्रीत कौर भाटिया जी को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिती सदस्य हितेश कुमार डोंगरे, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला बालोद के जिला सोशल मीडिया प्रभारी गोविन्द शर्मा, नगर पंचायत चिखलाकसा वार्ड क्रमांक 13 पार्षद श्रीमती विमला जैन, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन साहू, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मनप्रीत ब्रोका, भाजपा नेता खिलेश्वर साहू, भाजपा नेता राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल अन्य भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला बालोद परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दी।

Hot Topics

Related Articles