नेत्रहीन माताजी से मिले जनप्रतिनिधि, इलाज और योजनाओं का दिलाया भरोसा

*ब्रजेश पांडेय*  *दंतेवाड़ा*


*अरनपुर के आश्रित ग्राम अचेली में मानवता की मिसाल*


दंतेवाड़ा।* ग्राम पंचायत *अरनपुर के आश्रित ग्राम अचेली* में एक मानवीय पहल देखने को मिली। यहां एक माताजी की पिछले कुछ वर्षों से *आँखों की रोशनी चले जाने* के कारण देखने में असमर्थ होने की जानकारी मिलने पर नंद लाल मूरामी ने उनसे मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

माताजी की समस्या को गंभीरता से समझा गया और *बेहतर उपचार उपलब्ध कराने* के उद्देश्य से पहल की गई। माताजी को *जिला अस्पताल बुलाकर समुचित इलाज की व्यवस्था* सुनिश्चित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

साथ ही, *समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों* को निर्देशित किया गया है कि दिव्यांगता के आधार पर पात्रतानुसार *शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ* भी उन्हें दिलाया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक और सामाजिक संबल मिल सके।

Hot Topics

Related Articles