फिंगेश्वर नगर फिंगेश्वर के श्री द्वारसिवनी व्यापारी विकास संघ के चौथी बार पुनः अध्यक्ष बने युवराज सिंहा ।।ग्राम पंचायत झरझरा , मुरमुरा स्थित प्रसिद्ध माता झरझर देवी मां के परिसर में नगर व्यापारी संघ के द्वारा वार्षिक बैठक रखा गया ।।

जिसमें मां झरझरा देवी और हनुमान जी के पूजा पाठ कर बैठक आहूत किया गया।। जिसमें संघ के द्वारा विषयों को क्रमवार जानकारी देते हुए सभी नगर व्यापारियों के द्वारा नगर हित ,जनहित ,व्यापारियों प्रतिष्ठानों की बढ़त को देखते हुए जनहित सुविधा के लिए व्यापारियों के द्वारा नगर पंचायत फिंगेश्वर में फायर ब्रिगेड वाहन की मांग किया गया ।।साथ ही कलेक्टर गरियाबंद के नाम सेआवेदन दिया गया ।।विषय क्रमशः में पुराना नगर पंचायत के पीछे शौचालय निर्माण होकर तैयार है परंतु चालू नहीं है वह साप्ताहिक बाजार के बाजू शौचालय, एवं नया बस स्टैंड में वाटर एटीएम का निर्माण होकर तैयार है उसे भी जल्द से जल्द चालू करवाने हेतु व्यापारियों ने व्यापारियों के द्वारा आवेदन पत्र लिखित में दिया गया है जिससे संबंधित नगर पंचायत सीएमओ को अवगत करवा दिया गया है।। जिसमें 10 दिनों के भीतर प्रारंभ करने की बात कही गई है ।।नव नियुक्त अध्यक्ष युवराज सिंहा ने कहा कि मुझे इतना विश्वास देकर मुझे 8 वर्ष से अध्यक्ष बनाया है ।। मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं मैं आप सभी के विश्वास में खरा उतरूंगा ।।और जो भी मेरे लायक काम होगा उसको पूरी जिम्मेदारी के साथ मैं अपने कार्य को निभाऊंगा एवं नगर व्यापारी संघ फिंगेश्वर में जिस किसी छोटे बड़े व्यापारी उद्योगपति क्यों ना हो हम हमारे व्यापारी संघ में आप सभी को बराबर व्यवहार सम्मान हमेशा मिलता रहेगा।। साथ ही नव नियुक्त अध्यक्ष युवराज सिंहा ने फायर ब्रिगेड वाहन की मांग रखी गई ।।साथ में नगर पंचायत फिंगेश्वर ,कलेक्टर गरियाबंद को आवेदन देने की बात कही गई ।।साथ ही द्वारसिवनी व्यापारी विकास संघ के नए संरक्षक सर्वरकार फिंगेश्वर के राजा श्री निलेंद्र बहादुर सिंह जी ने भी संबोधित कर कहा कि आपके संग में अब मैं भी आजीवन जुड़ चुका हूं अध्यक्ष और आप सभी ने मिलकर मुझे संरक्षक बनाया है आप लोगों को जो भी मेरे लायक काम होगा मैं खुले दिल से आप सभी का सहयोग करूंगा ।।
कार्यक्रम में उपस्थित सर्वरॉकार राजा नीलेंद्र बहादुर सिंह जी , संरक्षक श्री महेंद्र सिंह ठाकुर जी ,संरक्षक यदुनंदन श्रीवास जी ,संरक्षक नेमीचंद जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता रामूराम साहू ,नगर पंचायत अध्यक्ष श्री धनराज सूर्यवंशी ,पूर्व जनपद उपाध्यक्ष जितेंद्र पिंकी ठाकुर, संघ के कर्मठ सदस्य चमन यदु,कोषाध्यक्ष भीकम साहू सचिव ,संरक्षण राम प्रसाद साहू ,संतोष ठाकुर, रमलू टांडेकर पार्षद, त्रिलोक यदु, ऋषि सूर्यवंशी शत्रुघ्न साहू ,अशोक सिंहा,राधेश्याम यादव , वेद राम साहू, हरिशंकर सिंहा ,बिल्लू साहनी,धर्मेंद्र निर्मलकर ,राजू निर्मलकर ,राजेश सिंहा कुंडल, कौशल साहू , सिंहा किराना लचकेरा ,श्री टाइल्स, श्री राम मोबाइल ,राकेश सिंह ,कृष्णा साहू , सानू ठाकुर, रीनू ठाकुर, दिनेश कॉमेडी , इंडियन गैस,चीकू सोनी ,हेमंत साहू, मनोज, पिंकेश श्रीवास एवं समस्त व्यापारी संघ फिंगेश्वर उपस्थित थे ।।व साथ ही बधाई देने के लिए श्री शेखर वर्मा जी प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ रायपुर एवं श्री सौरव बख्शी ने भी बधाई दिया ।।साथ ही आभार प्रदर्शन के लिए करीम खान के द्वारा किया गया ।।












