दरिमा के घुनघुट्टा पार्क में लुण्ड्रा विधानसभा स्तरीय S.I.R. सम्मेलन संपन्न, कार्यकर्ताओं को किया गया जागरूक

जियाउल खान ,अंबिकापुर सरगुजा ,दरिमा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा दरिमा स्थित घुनघुट्टा पार्क में लुण्ड्रा विधानसभा स्तरीय विशेष गहन पुनरीक्षण (S.I.R.) सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों के पदाधिकारी विशेष कर लखनपुर विकास खंड से कुंनी मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम में विशेष गहन पुनरीक्षण (S.I.R.) को लेकर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यकर्ताओं को इसकी प्रक्रिया, महत्व एवं आम नागरिकों के बीच जनजागरूकता फैलाने के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।

इस अवसर पर जिला प्रभारी श्री गोपाल साहू जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए S.I.R. की महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बूथ स्तर तक सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें तथा आम जनता को S.I.R. के प्रति जागरूक करें।

सम्मेलन में संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय एवं आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह जी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भारत सिंह सिसोदिया जी, जिला महामंत्री श्रीमती अरुणा सिंह जी एवं श्री विकास पाण्डेय जी, फुलेश्वरी सिंह, विजय व्यापारी, डी.के. पूरिया, चंद्रिका यादव, शोलू सिंह, रवि महंत, सतीश जायसवाल, संतोष जायसवाल, राजू सिंह, संजय गुप्ता, गुरुशरण सिंह, विक्रम सिंह सहित लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सम्मेलन के माध्यम से कार्यकर्ताओं में संगठनात्मक एकजुटता, समन्वय एवं S.I.R. अभियान को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

Hot Topics

Related Articles