छत्तीसगढ़ का लाल मणिपुर में शहीद

रायपुर/मणिपुर । 19 सितंबर की शाम मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के नाम्बोल सबाल लेइकाई में अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने असम राइफल्स के जवानों पर हमला किया। हमला तब हुआ जब उनका टाटा 407 वाहन इम्फाल से बिष्णुपुर की ओर आ रहा था।इस हमले में दो असम राइफल्स के जवान शहीद हुए – छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के बोलेंगा गांव निवासी 29 वर्षीय राइफलमैन जीडी रंजीत कश्यप और नेपाल के 58 वर्षीय नायब सूबेदार श्याम गुरुङ। इसके अलावा पांच अन्य जवान घायल हो गए, जिन्हें तुरंत रिम्स, इम्फाल में इलाज के लिए पहुंचाया गया।

मणिपुर पुलिस ने इस हिंसक कृत्य की कड़ी निंदा की है। घटना स्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजे गए हैं और आसपास के क्षेत्रों में सर्च और कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी है ताकि हमलावरों का पता लगाया जा सके।

Hot Topics

Related Articles