छत्तीसगढ़ की महिला सांसद रूप कुमारी चौधरी बनीं BJP महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष

नई दिल्ली/महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा करते हुए कई नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। नई नियुक्तियों में छत्तीसगढ़ को भी राष्ट्रीय संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। महासमुंद की सांसद रूप कुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं दीपक मडस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी की ओर से जारी नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। राष्ट्रीय संगठन में रूप कुमारी चौधरी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से छत्तीसगढ़ भाजपा में उत्साह का माहौल है। महासमुंद से सांसद रूप कुमारी चौधरी अब राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के संगठनात्मक कार्यों और राजनीतिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उनकी नियुक्ति को छत्तीसगढ़ के लिए भी अहम माना जा रहा है। भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में विभिन्न राज्यों के अनुभवी नेताओं को जगह दी गई है। राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनके अलावा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, दिल्ली के राम माधव और ओडिशा के वरिष्ठ नेता बैजयंत जय पांडा सहित विभिन्न राज्यों के नेताओं को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।  नई टीम में संगठन के साथ-साथ पार्टी की डिजिटल और सोशल मीडिया रणनीति को भी महत्व दिया गया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के दीपक मडस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है। इस जिम्मेदारी के तहत वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पार्टी की गतिविधियों, अभियानों और डिजिटल कम्युनिकेशन से जुड़े संगठनात्मक कार्यों में भूमिका निभाएंगे। रूप कुमारी चौधरी वर्तमान में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनकी भूमिका अब संसदीय क्षेत्र और प्रदेश की राजनीति के साथ राष्ट्रीय संगठन में भी बढ़ जाएगी। पार्टी के आगामी संगठनात्मक अभियानों और राजनीतिक कार्यक्रमों में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रहने की संभावना है।

 

 

Hot Topics

Related Articles