छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र/ शिक्षक फेडरेशन छुरिया ने 22 अगस्त को एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय धरना रैली सांकेतिक प्रदर्शन के लिए ज्ञापन सौंपा

छुरिया।छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र/ शिक्षक फेडरेशन छुरिया ने 22 अगस्त को एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय धरना रैली सांकेतिक प्रदर्शन के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, तहसीलदार साहब ,व थाना प्रभारी को विधिवत 20 अगस्त को मुख्यालय में उपस्थित होकर ज्ञापन सौपा ।

ब्लॉक छुरिया के छः,ग सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के ब्लाक अध्यक्ष कीरत कुमार गणवीर के नेतृत्व में पदाधिकारी व सदस्य गण सहित उपस्थित होकर प्रांतीय आह्वान पर शिक्षक समुदाय के विभिन्न लंबित मांगों सेवा सुरक्षा नौकरी बचाओ ट्रेट मुद्दे को लेकर सांकेतिक धरना प्रदर्शन और सभी विकासखंड छुरिया के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को 22 अगस्त दिन शनिवार को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने हक अधिकार की लड़ाई के लिए मुख्यालय पहुंचकर धरना रैली ज्ञापन कार्यक्रम को सफल बनाने कि अपील किया गया ।

जिसमें मुख्य रुप से कीरत कुमार गणवीर राकेश कुमार खोब्रागढे,चेतन प्रसाद दुबे, नरेंद्र कुमार साहू, सुरेन्द्र कुमार घावडे,बनेश कुमार मेश्राम आदि लोग ‌उपस्थित रहे।

Hot Topics

Related Articles