ब्रजेश पांडेय, दंतेवाड़ा: शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर पालिका द्वारा बड़े स्तर पर सौंदर्यीकरण एवं सड़क मरम्मत कार्य शुरू किया गया है। *वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद रानू राव के समर्थन से गायत्री मंदिर चौक क्षेत्र में* विशेष रूप से सौंदर्यीकरण कार्य कराया जा रहा है। शहर की मुख्य सड़कों और चौराहों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।

नगर पालिका के निर्देश पर कामगारों की टीम द्वारा गायत्री मंदिर चौक के पास तिरपाल बिछाकर कंक्रीट का कार्य किया जा रहा है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मजदूर कड़ी मेहनत से गीली मिट्टी और कीचड़ वाली सड़क को समतल कर रहे हैं। इस दौरान यातायात को सुचारू रखने के लिए बैरिकेडिंग और सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए हैं।
नगर पालिका अधिकारियों का कहना है कि आम जनता और स्कूली बच्चों को आने-जाने में सुविधा हो, इसी को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर गायत्री मंदिर चौक जैसे व्यस्त मार्गों का सौंदर्यीकरण और मरम्मत कार्य कराया जा रहा है।








