नई दिल्ली।मौसम विभाग ने कल हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में तेज बारिश और कुछ स्थानों पर अत्यधिक तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिनों में दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, बिहार, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और उत्तर पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में भी तेज बारिश का अनुमान है।
विभाग ने कर्नाटक, रायलसीमा, तेलंगाना, राजस्थान, विदर्भ और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कल बिजली और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक के तूफान का भी पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
मौसम विभाग ने दिल्ली में कल बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की है। राष्ट्रीय राजधानी में कल अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।






