भाटापारा,जय भोले कांवरिया संघ द्वारा प्रति वर्ष पवित्र श्रावण मास में झारखंड के देवघर में स्थित वैद्यनाथ धाम (रावणेश्वर ज्योतिर्लिंग) में विश्व के कल्याणार्थ जलाभिषेक किया जाता है।
इस वर्ष कांवरिया संघ अपने 125 सदस्यों के साथ अपनी 25 वें वर्ष की कांवर यात्रा में बाबा वैद्यनाथ को जलार्पण करने 10 अगस्त को रवाना होगा। 25 वीं रजत जयंती वर्ष होने के कारण कांवरियों का उत्साह देखते ही बन रहा है।
11 अगस्त को सुल्तान गंज बिहार से उत्तर वाहिनी गंगा का जल लेकर 110 किलोमीटर पैदल चलकर 15 अगस्त को बाबा धाम झारखंड पहुंच भगवान शंकर का जलाभिषेक किया जाएगा 15 अगस्त होने के कारण कांवर को सुंदर राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से सुसज्जित किया गया है एवं मार्ग में रुकने वाले स्थान में प्रति दिन भगवान शंकर का पार्थिव शिवलिंग पूजन,अभिषेक एवं भजन कीर्तन किया जाएगा इस कांवर यात्रा में भाटापारा के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के अलावा रायपुर,दुर्ग, भिलाई सहित महाराष्ट्र के भी कांवरिया सम्मलित होते है पूर्व के वर्ष में जय भोले कांवरिया संघ के एक कांवरिया बंधु को डाक बम बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ ।ज्ञात हो कि जय भोले कांवरिया संघ द्वारा भाटापारा नगर में महा शिवरात्रि का पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है जिसमें शिव जी की विशाल बारात के साथ ही 111 जोड़ो द्वारा पार्थिव शिवलिंग पूजन व अभिषेक किया जाता है जो नगर के शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है।






