संदीप यादव मुंगेली, में हो रही अनवरत बारिश को देखते हुए कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर जिला प्रशासन ने बाढ़ नियंत्रण की तैयारी तेज कर दी है।
जिला, अनुविभाग और तहसील स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। जिला स्तर पर जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 116 में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है, जिसका दूरभाष क्रमांक 07755-264440 है। इसके प्रभारी अपर कलेक्टर श्री गिरधारी लाल यादव होंगे।
अनुविभाग स्तर पर नोडल अधिकारी:
मुंगेली – एसडीएम अजय कुमार शतरंज, पथरिया – एसडीएम श्रीमती रेखा चंद्रा, लोरमी – एसडीएम अजीत पुजारी।
तहसील स्तर पर:
मुंगेली – कुणाल पाण्डेय, पथरिया – कमल किशोर पाटनवार, लोरमी – चंद्रकांत राही, जरहागांव – श्रीमती सी.पी. सोनी, लालपुर – श्रीमती छाया अग्रवाल, सरगांव – अतुल वैष्णव।
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को मानसून के दौरान अलर्ट रहने और त्वरित राहत-बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।








