डाॅ. अमरोहित ने किया डाॅ. यतीन्द्र मिश्रा से भेंट

डोंगरगांव – विख्यात लेखक एवं केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड, भारत सरकार के वरिष्ठ सदस्य डाॅ. यतीन्द्र मिश्रा से छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ छत्तीसगढ़ी भाषा साहित्यकार एवं चिकित्सक डाॅ. गीतेश अमरोहित ने रायपुर में सुखद भेंट की। इस अवसर पर पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर, छत्तीसगढ़ के कुलपति डाॅ. सच्चिदानंद शुक्ल की आत्मीय उपस्थिति रही। इस दौरान यतीन्द्र मिश्रा से डाॅ. अमरोहित की छत्तीसगढ़ी साहित्य, संस्कृति, शिक्षा एवं समाज के समक्ष उपस्थित चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा हुई। डाॅ. गीतेश अमरोहित की यतीन्द्र मिश्रा से इस भेंट को साहित्य, शिक्षा एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में आपसी सहयोग एवं विचार संवाद को मजबू करने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

Hot Topics

Related Articles