शिक्षित बेरोजगार युवाओ के लिये सुनहरा अवसर

रोजगार मेले का आयोजन 25 नवम्बर को, दो सौ से अधिक पदों पर होगी भर्ती

बलौदाबाजार,18 नवम्बर 2026 जिले के शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर प्रदान करने हेतु जिला रोजगार कार्यालय परिसर बलौदाबाजार में 25 नवम्बर 2026 को रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। मेले का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित की जायेगी। रोजगार मेला में कुल 220 पदों पर भर्ती की जाएगी।

रोजगार मेला में नियोजक विश्व भारती आटो मोबाईल प्रा.लि. बलौदाबाजार द्वारा सेल्स के 5 पद, शैक्षणिक योग्यता 12वीं, उम्र 18 से 30 वर्ष, वेतन पदानुसार 10 हजार से 20 हजार रूपए कार्यक्षेत्र पलारी होगा। स्काई आटो मोबाईल रायपुर द्वारा सेल्स एग्जीक्यूटिव के 20 पद, शैक्षणिक योग्यता स्नातक, अनुभव 0-5 वर्ष, उम्र 20 से 40 वर्ष, वेतन 12 हजार से 20 हजार रूपए, कार्यक्षेत्र रायपुर छत्तीसगढ़ होगा। इनफिनिटि सर्विसेस रायपुर द्वारा कलेक्शन आॅफिसर  के 5 पद, शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास, उम्र 21 से 30 वर्ष, वेतन 10 हजार से 15 हजार रूपए, कार्यक्षेत्र रायपुर  होगा। इंडिया हेल्प पांइट रायपुर द्वारा मार्केटिंग के 100 पद, शैक्षणिक योग्यता 10वीं, उम्र 18 से 60 वर्ष, वेतन 9 हजार से 45 हजार रूपए तक, कार्यक्षेत्र रायपुर होगा। अरोहन फायनेस प्रा. लि. रायपुर द्वारा कस्टमर सर्विसेस के 30 पद, शैक्षणिक योग्यता 12वीं से उच्च शिक्षा, अनुभव 0 से 03 वर्ष,  उम्र 21 से 33 वर्ष, वेतन 15 हजार से 22 हजार पांच सौ रूपए, कार्यक्षेत्र रायपुर, कोडागांव, कांकेर, धमतरी  होगा। जिन कुशल इंडस्ट्रीज प्रा.लि. रायपुर द्वारा मशीन वर्क के 13 पद, कम्प्यूटर आॅपरेटर के 2 पद, हेल्पर के 20 पद, शैक्षणिक योग्यता  10वीं से उच्च शिक्षा, उम्र 18 से 35 वर्ष, वेतन 10 हजार से 12 हजार रूपए तक, कार्यक्षेत्र रायपुर होगा। एलेक्सर कम्पुनिकेशस प्रा.लि.रायपुर द्वारा वायर मेन के 20 पद, सेल्स एग्जीक्यूटिव के 05 पद, शैक्षणिक योग्यता 12वीं, आईटीआई उत्तीर्ण, उम्र 20 से 30 वर्ष,, वेतन 12 हजार से 16 हजार रूपए पदानुसार, कार्यक्षेत्र रायपुर होगा।

रोजगार मेला में भाग लेने हेतु आवेदकों का जिला रोजगार कार्यालय में पंजीयन होना अनिवार्य हैं। इच्छुक आवेदक छत्तीसगढ़ रोजगार एप्प या  https://erojgar.cg.gov.in के माध्यम से अपना रोजगार पंजीयन एवं रोजगार हेतु आवेदन कर रोजगार मेंला में उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते है।

इच्छुक आवेदक अनिवार्य रूप से समस्त प्रमाण पत्र की छायाप्रति, रोजगार पंजीयन, जाति, निवास, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित स्वयं की व्यवस्था के साथ उपस्थित हो सकते है। अधिक जानकारी हेतु जिला रोजगार कार्यालय से या दूरभाष न. 07727299443 से सम्पर्क कर सकते है।

Hot Topics

Related Articles