बलौदाबाजार,18 नवम्बर 2026जिला प्रशासन व खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के तत्वाधान में योग भवन, बलौदाबाजार में जिला स्तरीय युवा उत्सव वर्ष 2026-27 का आयोजन किया गया। युवा उत्सव का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा गोलु जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन राज्य स्काउट के उपाध्यक्ष विजय केसरवानी, के.के. वर्मा, योगेश वर्मा के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
जिला खेल अधिकारी श्रीमती प्रीति बंछोर बिजौरा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस उत्सव में जिले के समस्त विकासखंडों से बड़ी संख्या में पंजीकृत और उत्साही युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, लोक कला, परंपराओं और आधुनिक रचनात्मकता का अद्भुत संगम के साथ छत्तीसगढ़ी संस्कृति और कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला
युवा महोत्सव के तहत लोकनृत्य, लोकगीत, चित्रकला, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक, कविता लेखन, पारंपरिक वेशभूषा और क्रिएटिव यूथ रील चैलेंज जैसी विभिन्न विधाओं में जिले के प्रतिभाशाली युवाओं ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। लोकनृत्य में लक्ष्मी वर्मा एवं साथी प्रथम स्थान, रवि एवं साथी द्वितीय स्थान पूनम ध्रुव एवं साथी तृतीय स्थान, लोकगीत में मोनिक सूर संगत प्रथम स्थान, किरण निर्मलकर एवं साथी द्वितीय स्थान एवं रीना कन्नौजे एवं साथ्ी तृतीय स्थान, चित्रकला में प्रणम नायक ने प्रथम स्थान, पोषण सिंग ने द्वितीय स्थान मेघमाला ने तृतीय स्थान, नुक्कड़ नाटक में रोहांसी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रथम स्थान हिरमी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने द्वितीय स्थान एवं रसेड़ विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने तृतीय स्थान, कविता लेखन में नसरीन निशा ने प्रथम स्थान गोदावरी साहू ने द्वितीय स्थान एवं जिज्ञासा साहू ने तृतीय स्थान एवं पारंपरिक वेशभूषा में सोनु यादव ने प्रथम स्थान श्रद्धा त्रिपाठी ने द्वितीय स्थान एवं कुमकुम कुर्रे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पूरे जिले से लगभग 300 से अधिक युवाओं ने इस आयोजन में अपनी कला के जौहर दिखाए। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले ये युवा अब आगामी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में बलौदाबाजार जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।












