युवाओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

बलौदाबाजार, 18 नवम्बर 2026 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार काॅलेजो एवं स्कूलों में गठित निर्वाचन साक्षरता क्लबों ईएलसी कार्ययोजना के अंतर्गत जिला स्तरीय निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन मे शासकीय दाउ कल्याण काॅलेज बलौदाबाजार में किया गया। प्रतियोगिता मे प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया गया।

छा़त्र-छात्राओं को मतदान प्रक्रिया में जोड़ने के उद्देश्य से शुध्द मतदाता सूची का महत्व, मतदान का महत्व विषय पर तीन स्तरीय प्रतियोगिता ईएलसी काॅर्डिनेटर, ईआरओ कार्यालय एवं डीईओ कार्यालय स्तर पर आयोजन किया गया।

निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नीतु यादव, द्वितीय आरती राव एवं तृतीय यश कुमार सेन तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान टिकेन्द्र कुमार बंजारे, द्वितीय दिलेश्वर जायसवाल एवं तृतीय गुणसागर चक्रधारी को प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरूस्कृत किया गया।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी निशा नेताम मड़ावी, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ अजय कुमार औधोलिया सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या मे छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Hot Topics

Related Articles