डोंगरगांव : लटक रही थी जानलेवा टहनी, उपाध्यक्ष रोहित गुप्ता ने बारिश में रात 10 बजे पहुंचकर टाला हादसा

  • तिगाला पेट्रोल पंप के पास सड़क से महज 3 फीट ऊपर लटक रही थी बबूल की शाखा

दीपक अवस्थी,डोंगरगांव। शनिवार देर रात तेज बारिश के बीच तिगाला पेट्रोल पंप के बाजू बुरहानी हार्डवेयर के सामने बबूल के पेड़ की एक शाखा टूटकर सड़क की ओर लटक गई। शाखा सड़क से महज करीब 3 फीट की ऊंचाई पर थी। ऐसे में यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ था।

तेज बारिश और रात के समय दोनों ओर से आने वाले वाहनों की हेडलाइट पड़ने से वाहन चालकों को सामने की स्थिति साफ दिखाई नहीं दे रही थी। इसी दौरान सड़क की ओर लटक रही टहनी सीधे वाहन चालक के सिर से टकरा सकती थी। समय रहते इसे सुरक्षित नहीं किया जाता तो गंभीर दुर्घटना की आशंका थी।

प्रशासन को दी गई सूचना

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एजी खबर के रिपोर्टर ने तत्काल प्रशासन को इसकी सूचना दी। इसके बाद एसडीएम अनिकेत साहू और तहसीलदार कमल किशोर साहू ने मामले को नगर पंचायत सीएमओ के संज्ञान में लाया और सड़क पर लटक रही शाखा को सुरक्षित कराने की पहल की।

बारिश में रात 10 बजे पहुंचे उपाध्यक्ष

इधर, किसी हादसे का इंतजार किए बिना नगर पंचायत उपाध्यक्ष रोहित गुप्ता और शिक्षक गिरिजा शंकर उइके नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। तेज बारिश के बीच रात करीब 10 बजे लटक रही बबूल की शाखा को तत्काल बांधकर सुरक्षित किया गया।

इस त्वरित कार्रवाई से रात में गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों के लिए बना संभावित खतरा फिलहाल टल गया। बारिश के बीच देर रात कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचकर शाखा को सुरक्षित करने की पहल की स्थानीय स्तर पर सराहना भी हुई।

टहनी हटाना जरूरी

हालांकि तत्काल खतरे को टालने के लिए शाखा को बांध दिया गया है, लेकिन सड़क की ओर लटक रही टूटी शाखा को पूरी तरह हटाना जरूरी है। व्यस्त मार्ग पर बारिश, अंधेरा और कम दृश्यता के बीच ऐसी शाखा कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकती थेी । ऐसे में नगर पंचायत द्वारा इसे जल्द पूरी तरह हटाकर मार्ग को सुरक्षित किया जाना जरूरी था।

Hot Topics

Related Articles