बारिश से मिलने वाली है राहत, मौसम विभाग ने बताया नया अपडेट

रायपुर: छत्तीसगढ़ में लोगों को बारिश से हल्की राहत मिलने वाली है. सोमवार से प्रदेश में मानसून की रफ्तार पर ब्रेक लगने वाला है. पिछले 24 घंटों में प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई. बस्तर संभाग में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसमी बारिश अब तक सामान्य रही है और सामान्य से अंतर 4 फीसदी कम है. हालांकि 14 सितंबर से बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 14 सितंबर से बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना है. अगले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री रायपुर में दर्ज किया गया और सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री जगदलपुर में रहा।

 

 

 

Hot Topics

Related Articles