तीन दिन की बारिश से किसान की धान की फसल बर्बाद, खेत में जमी मिट्टी-रेत की परत

  • स्थान: ग्राम पंचायत मुंगवाल, जिला कोण्डागांव

रिपोर्ट: रमेश सलाम,कोण्डागांव। ग्राम पंचायत मुंगवाल में लगातार तीन दिनों तक हुई बारिश से किसान की धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है। किसान लैखन सोरी, पिता दसरू सोरी, उम्र लगभग 50 वर्ष के करीब डेढ़ से दो एकड़ खेत में लगी धान की फसल पूरी तरह से प्रभावित हो गई।

 

लगातार बारिश के कारण खेत में पानी के साथ मिट्टी और रेत की मोटी परत जम गई, जिससे धान की फसल पूरी तरह दब गई है। किसान का कहना है कि फसल बर्बाद होने से उसके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

किसान लैखन सोरी ने प्रशासन से खेत का सर्वे कराकर नुकसान का उचित मुआवजा देने तथा कृषि कर्ज में राहत/कर्ज माफी की मांग की है। किसान ने शासन-प्रशासन से जल्द मौके का निरीक्षण कर सहायता उपलब्ध कराने की अपील की है।

 

Hot Topics

Related Articles