सोशल मीडिया पर चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

सार्वजनिक स्थान पर राहगीरों को डराने-धमकाने का आरोप, धारदार चाकू जब्त

भाटापारा। सोशल मीडिया पर धारदार चाकू लहराकर धमकी भरी फोटो वायरल करने तथा सार्वजनिक स्थान पर चाकू दिखाकर राहगीरों में दहशत फैलाने के मामले में भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू भी जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान लोकनाथ वर्मा, पिता घनश्याम वर्मा, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम धनेली, थाना भाटापारा ग्रामीण के रूप में हुई है। आरोप है कि आरोपी द्वारा धारदार चाकू के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की गई थी। इसके अलावा सार्वजनिक स्थान पर चाकू दिखाकर राहगीरों को डराने-धमकाने की बात भी सामने आई।

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में प्रयुक्त धारदार चाकू जब्त कर लिया है।

पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में इस तरह से हथियारों का प्रदर्शन कर भय का माहौल बनाने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन या धमकी भरी सामग्री प्रसारित न करें तथा ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

Hot Topics

Related Articles