दर में बढ़ोतरी होते ही राशन दुकानदारों को हर महीने मिलने लगा कमीशन

बिलासपुर। केंद्र सरकार द्वारा कमीशन की दर में बढ़ोतरी करते ही राशन दुकानदारों के खाते में हर महीने कमीशन की राशि पहुंचने लगी है। केंद्र सरकार की ओर से राशन दुकानदारों को पहले प्रति क्विंटल पर 70 रूपए का कमीशन दिया था, अब बढ़ाकर 90 रूपए कर दिया गया है। कमीशन की राशि का भुगतान पहले चार से पांच महीनों में किया जाता था, लेकिन अब लगभग हर महीने किए जाने पर दुकानदारों में संतोष है। कमीशन की राशि कम होने को लेकर परेशान जिले के 701 राशन दुकानदार इसके भुगतान की अनियमित समयावधि को लेकर भी हलाकान रहते थे, लेकिन इनकी

राज्य का कमीशन 30 पर ही अटका

केंद्र सरकार की ओर से कमीशन की राशि बढ़ने पर राशन दुकानदारों में खुशी तो है, लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा अपनी दर में विगत लंबे समय से कोई बढोतरी नहीं किए जाने का दुख भी है। प्रदेश सरकार द्वारा कई वर्षों से राशन दुकादारों को तीस रूपए प्रति क्विंटल की दर पर ही कमीशन का भुगतान किया जा रहा है। इसमें बढ़ोतरी के लिए दुकान संचालकों द्वारा कई बार मांग भी की जा चुकी है। दोनों ही तरह की समस्याओं का समाधान लगभग एक ही समय में कर दिया गया है। केंद्र सरकार की ओर से अब तक राशन दुकानदारों को 70 रूपए प्रति क्विंटल की दर पर कमीशन का भुगतान किया जाता था, जिसमें सरकार ने बीस रूपए की बढ़ोतरी करते हुए 90 रूपए कर दिया गया है। इतना ही नहीं, बल्कि अब उन्हें कमीशन के रूप में देय राशि भी हर महीने ही जारी कर दी जा रही है, जिससे दुकानदारों में अब संतोष है।

किया जा रहा है भुगतान

राशन दुकानदारों को पिछले कुछ महीनों से कमीशन की राशि का लगभग हर महीने भुगतान किया जा रहा है। औसतन एक करोड़ का भुगतान हर महीने किया जा रहा है। 93 लाख रूपए बीते माह के कमीशन भुगतान के लिए जारी किए गए हैं।

नितिन दीवान, डी एम नान

Hot Topics

Related Articles