धर्मो रक्षति रक्षितः: मुंगेली में हर्षोल्लास से मना VHP का 62वां स्थापना दिवस, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

संदीप यादव मुंगेली। विश्व हिंदू परिषद का 62वां स्थापना दिवस समारोह सामुदायिक भवन मुंगेली में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य वक्ता श्रीमती प्रेमलता बिसेन जी जिला पालक अधिकारी, श्री यशवंत सिंह परिहार जी विभाग सह मंत्री एवं श्रीमती भारती सिंह जी प्रांत संयोजिका दुर्गा वाहिनी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री यशवंत सिंह परिहार जी ने कहा कि धर्मो रक्षति रक्षितः – जो धर्म की रक्षा करता है धर्म उसकी रक्षा करता है। 1964 में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन संतों ने इस संगठन की नींव रखी थी जिसका उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना है। विश्व हिंदू परिषद कोई राजनीतिक दल नहीं, यह हिंदू समाज को जोड़ने वाला परिवार है और इसका युवा चेहरा बजरंग दल है। बजरंग दल का मतलब सेवा, सुरक्षा और संस्कार है। उन्होंने युवाओं से बजरंग दल और बहनों से दुर्गा वाहिनी में जुड़ने का आह्वान किया।

समारोह में चित्रकला एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। चित्रकला में प्रथम पूर्वजा जायसवाल, द्वितीय दिव्या साहू, तृतीय श्रमृद्धि, चतुर्थ राशि केशरवानी रहीं। नृत्य में प्रथम ग्राम भूषण्डी दुर्गा झांकी टीम, द्वितीय विवेकानंद विद्या पीठ मुंगेली, तृतीय ज्ञान सागर विद्या मंदिर फंदवानी, चतुर्थ कस्तूरबा स्कूल मुंगेली रही। सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया।

इस सफल आयोजन में बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी और मातृ शक्ति की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम का आभार जिला अध्यक्ष श्री पुहुपराम साहू जी ने व्यक्त किया जबकि संचालन श्री रमेश कुलमित्र जी एवं श्री ब्रह्मदत्त त्रिपाठी जी ने किया।

Hot Topics

Related Articles