धुर्राबांधा। ग्राम धुर्राबांधा के गांधी चौक युवा समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की भव्य प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान सात दिनों तक गांव में धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव का माहौल बना रहा। समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने प्रतिदिन भजन-कीर्तन कर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की।
जन्माष्टमी के अवसर पर ग्राम के विभिन्न स्थानों पर छत्तीसगढ़ की पारंपरिक भोजली बुआई भी की गई। सात दिनों तक प्रतिदिन शाम को महिलाओं एवं ग्रामीणों द्वारा भोजली गीत गाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई तथा भोजली की सेवा की गई।
पोरा तिहार के दिन निकली शोभायात्रा
पोरा तिहार के अवसर पर गांधी चौक से भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालु “जय कन्हैया लाल की, मदन गोपाल की” के जयकारे लगाते हुए ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते हुए ग्राम के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरे। ग्राम के अलग-अलग स्थानों पर रखी गई भोजली को भी शोभायात्रा में शामिल किया गया।
शोभायात्रा के बाद ग्राम के तालाब में विधि-विधान के साथ भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भावुक होकर भगवान को विदाई दी।
मटकी फोड़ और कुर्सी दौड़ का आयोजन
प्रतिमा विसर्जन के पश्चात गांधी चौक में मटकी फोड़ प्रतियोगिता एवं महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह एवं उमंग का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर कन्हैया वर्मा, पूर्व सरपंच हेमंत कुमार वर्मा, कलेशर, दुखित, हेमचंद सरपंच प्रतिनिधि, कामता, रोहित वर्मा, कृपाराम, अशोक, मुन्ना, तिहारू, विद्यानंद, मोहनलाल, कमलेश, सेवक, राजू गबर, कमलेश, तेजराम, गणेश, विनोद, नंदकिशोर, शिवा, रामप्रसाद, पवन, मालिक राम, दुर्गेश, सोनू, अजय, गणराज, नरशीग, हेमंत, रूबी, उमेश, राकेश, बलराम, नागेश्वर, छगन, टेकराम, पुरन, धनी, गैद, छबी, मनीष, दिलेश्वर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं गांधी चौक युवा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।










