नगर साहू समाज ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मातृशक्तियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत भाटापारा। नगर साहू समाज, भाटापारा के तत्वावधान में साहू छात्रावास भवन में तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की सैकड़ों मातृशक्तियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। इस अवसर पर विभिन्न मनोरंजक एवं पारंपरिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

तीज महोत्सव के दौरान बिंदी लगाओ, फुगड़ी, नींबू कप, कप-गिलास, मटका फोड़, गेड़ी दौड़, जलेबी दौड़ और कुर्सी दौड़ सहित अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

प्रतियोगिताओं में बिंदी लगाओ में यामिनी साहू, फुगड़ी में रमा साहू, नींबू कप में उर्वशी साहू, कप-गिलास में गोदावरी साहू, मटका फोड़ में नीता साहू, गेड़ी दौड़ में दुर्गा साहू, जलेबी दौड़ में लिपिका साहू और कुर्सी दौड़ में पेमिन साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बच्चों की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में सृष्टि साहू ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया।

विधायक इन्द्र साव ने किया विजेताओं का सम्मान

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने उपस्थित मातृशक्तियों को साड़ी भेंट कर उनके स्वस्थ, सुखी एवं समृद्ध जीवन की कामना की।

अपने उद्बोधन में विधायक इन्द्र साव ने कहा कि मातृशक्तियां केवल परिवार की जिम्मेदारी निभाने वाली शक्ति नहीं हैं, बल्कि परिवार, समाज और देश के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि तीज उत्सव नारी शक्ति के प्रेम, समर्पण और समृद्ध लोक-संस्कृति का उत्सव है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

नगर साहू समाज भाटापारा के अध्यक्ष राजेश साहू की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव जीत नारायण साव, संगठन सचिव तिलक साहू, प्रमिला साहू, उपाध्यक्ष नीरादेवी साहू, मनहरण साहू, कोषाध्यक्ष डॉ. हरिकिशन साहू, छात्रावास प्रभारी नभ नारायण साहू, अजय साहू, लुकू साहू, रवि साहू, अमृत साहू, योगेंद्र साहू, डॉ. मेघराज साहू, सुरेश साहू, निकेश साहू, यशवंत साहू एवं लिकेश साहू सहित समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

मातृशक्तियों में संध्या साहू पार्षद, सरस्वती साहू, कल्याणी साहू, हिरमतबाई साहू, लता देवी साव, कमला साहू, द्रोपती साहू, पेमिन साहू, राधाबाई साहू, कामना साहू एवं यामिनी साहू सहित अनेक महिलाओं ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का संचालन पेमिन साहू एवं जीत नारायण साव ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन तिलक साहू ने किया। तीज महोत्सव में साहू समाज की सैकड़ों महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता से पूरा आयोजन उल्लास, उमंग और सामाजिक एकता से सराबोर रहा।

Hot Topics

Related Articles