नेशनल हाईवे-130 पर राखड़ डस्ट से लोड ट्रक पलटा, बाल-बाल बचा चालक

जियाउल खान

लखनपुर सरगुजा ।लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-130 स्थित कुंवरपुर जलाशय मोड़ के समीप राखड़ डस्ट लोड एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। हालांकि उसे हल्की-फुल्की चोटें आई हैं।

चालक से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक CG 10 BS 9614 बिलासपुर की ओर से राखड़ डस्ट लोड कर अंबिकापुर की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक कुंवरपुर के समीप मोड़ पर पहुंचा स्टेयरिंग नहीं कटने के कारण वाहन चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो गया और ट्रक सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गया।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गनीमत रही कि हादसे में चालक की जान बच गई हालांकि ट्रक चालक को मामूली चोटें आई है।

Hot Topics

Related Articles