शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुर में मना संविधान दिवस

जियाउल खान लखनपुर सरगुजा


  • हमें सम्मानपूर्ण भागीदारी का अवसर देता है संविधान

लखनपुर। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुर में गुरूवार को संविधान दिवस मनाया गया। प्राचार्य रंजना श्रीवास्तव ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के साथ संविधान की प्रस्तावना हिन्दी और अंगे्रजी में वाचन किया। उन्होंने संविधान की सभी को शपथ दिलायी।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि संविधान हमें सम्मानपूर्ण भागीदारी का अवसर देता है। यह हमारे भारतीयता का प्रतीक है, जिसमें सभी धर्म, जाति को जीने का अधिकार मिलता है। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुआ कहा कि संविधान के तथ्यों से अवगत होना जरूरी है।

उन्होंने संविधान सभा, प्रारूप समिति की विशेष जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कर्तव्य और मूल अधिकारों की जानकारी होने से हम श्रेष्ठ नागरिक बनते हैं।

इस अवसर पर शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Hot Topics

Related Articles