पेंसिल की जगह अब ‘निलंबन’! पेंशन की फाइल में खेल, 6 पर गिरी गाज

मुंगेली के लोरमी विकासखंड के लाखासार हाईस्कूल के दिवंगत शिक्षक स्व. अंजनी त्रिपाठी (निधन सितंबर 2022) की पेंशन फाइल में भारी लापरवाही का मामला सामने आया है।

बिना सक्षम अधिकारी की मंजूरी के फाइल आगे बढ़ाने, विभाग को गुमराह करने और अधिक भुगतान-वसूली का झोल खड़ा करने पर लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) रायपुर ने बड़ी कार्रवाई की है।

DPI ने 6 को किया सस्पेंड:

1. राघवेंद्र कुमार सोनी – प्राचार्य
2. रघुनंदन राजपूत – प्रभारी प्राचार्य
3. मोतीराम यादव – दफ्तरी/लिपिक
4. त्रिवेणी ध्रुव
5. अशोक ध्रुव – पेंशन कक्ष प्रभारी, DEO कार्यालय मुंगेली
6. शत्रुहन कुलमित्र – कनिष्ठ लेखा परीक्षक

सभी का हेडक्वार्टर बिलासपुर संयुक्त संचालक कार्यालय किया गया है। कार्रवाई के बाद से शिक्षा महकमे में हड़कंप मचा है। सूत्रों के मुताबिक अब कई पुरानी दबी फाइलें भी खंगाली जा रही हैं।

Hot Topics

Related Articles