राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिले के 11 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

रायगढ़ में 26 से 28 सितंबर तक होगा आयोजन, चयनित खिलाड़ियों को जिला ओलंपिक संघ के सचिव ने दी शुभकामनाएं

बलौदाबाजार-भाटापारा। जिले के 11 ताइक्वांडो खिलाड़ी रायगढ़ में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता 26 से 28 सितंबर तक छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो एसोसिएशन एवं रायगढ़ जिला ताइक्वांडो संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।

इस प्रतियोगिता में 22वीं जूनियर एवं सीनियर तथा 9वीं कैडेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इसमें भाग लेने के लिए बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के 11 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

चयनित खिलाड़ियों में धरानी साहू, नेहा निषाद, सानिया निषाद, आंचल निषाद, सुमन ध्रुव, निखिल साहू, मेहविश मिजबा, पुष्पेंद्र, आदित्य शर्मा, एश साव एवं वंश थारानी शामिल हैं।

प्रतियोगिता में जिले की ओर से अखिलेश कैवर्त्य एवं रजनी लहरे रेफरी की भूमिका निभाएंगे, जबकि दिनेश साहू कोच के रूप में खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे।

जिले के खिलाड़ियों के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित होने पर जिला ओलंपिक संघ के सचिव आदित्य सिंह ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन और सफलता की

उम्मीद जताई।

Hot Topics

Related Articles