बंधा मुंडा तालाब में पानी में तैरता मिला महिला का शव क्षेत्र में फैली सनसनी जांच में जुटी पुलिस

जियाउल खान, लखनपुर।लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंधामुडा तालाब में 29 सितंबर दिन मंगलवार की सुबह 8 बजे महिला का पानी में तैरता शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंची और पानी से महिला के शव को बाहर निकलवाया गया। शव की पहचान सुघर मनी पति स्वर्गीय राम प्रसाद चौधरी उम्र 55 वर्ष ग्राम बंधा निवासी के रूप में हुई है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 28 सितंबर को घर से महिला कपड़े धोने और नहाने मुंडा तालाब गई हुई थी जिसके बाद वह घर नहीं लौटी और 29 सितंबर दिन मंगलवार की सुबह उसका शव पानी में तैरता मिला। मृतिका के पुत्र राजेश कुमार की सूचना पर लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द किया है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच में जुटी है।

Hot Topics

Related Articles