गांवों से शहरों तक पहुंच रहा ‘सेवा संकल्प अभियान’, 17 सितंबर की शाम दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करने की अपील
बलौदाबाजार-भाटापारा। जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ वितरण का सिलसिला शुरू हो गया है। गांवों से लेकर शहरों तक अभियान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जिलेवासी 17 सितंबर की शाम अपने-अपने घरों में दीप जलाने को लेकर उत्साहित हैं।
अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की यात्रा के प्रति आभार व्यक्त करने का संदेश दिया जा रहा है। आयोजकों ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे 17 सितंबर की शाम अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर इस अभियान में सहभागी बनें।
अभियान का उद्देश्य नरेंद्र मोदी जी की जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण को सम्मानित करना तथा नागरिकों को इस भावनात्मक पहल से जोड़ना है। जिले में दीया वितरण के साथ ही लोगों को 17 सितंबर की शाम दीप प्रज्वलित करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।








