बलौदाबाजार में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार; 102 पौवा शराब और स्कूटी जब्त

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शहर के अलग-अलग स्थानों से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 102 पौवा (18.360 बल्क लीटर) देशी मसाला शराब बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 10,200 रुपये बताई गई है। वहीं एक महिला आरोपी के कब्जे से शराब परिवहन में इस्तेमाल TVS Vego स्कूटी भी जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने तड़के सुबह बलौदाबाजार नगर के अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी।

पहली कार्रवाई में जिला अस्पताल के सामने ठेले में शराब रखने के आरोप में योगेश सायर (32) को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 35 पौवा, कुल 6.300 बल्क लीटर शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत ₹3,500 बताई गई है।

दूसरी कार्रवाई में लक्की होटल, जिला अस्पताल के पास शराब बिक्री के लिए रखने के आरोप में गजाधर प्रसाद कुर्रे (50) को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 34 पौवा, कुल 6.120 बल्क लीटर शराब जब्त हुई, जिसकी कीमत ₹3,400 है।

तीसरी कार्रवाई भैंसापसरा में की गई, जहां सोनम भारती (33) को शराब बिक्री के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 33 पौवा, कुल 5.940 बल्क लीटर शराब और शराब परिवहन में प्रयुक्त TVS Vego स्कूटी क्रमांक CG 04 KF 1510 जब्त की गई। जब्त स्कूटी की कीमत करीब ₹30 हजार बताई गई है।

तीनों मामलों में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अलग-अलग अपराध दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सभी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया की।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब और नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Hot Topics

Related Articles