बस्तर दशहरा 2026: दंतेवाड़ा की बिहान दीदी रामवती पोडियाम ने राष्ट्रपति मुर्मु को भेंट किया उपहार – 6 साल में कमाए 35 लाख

ब्रजेश पाण्डे, “बस्तर की नारी, बस्तर की शक्ति

दंतेवाड़ा: जिला बस्तर में आयोजित विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा कार्यक्रम के तहत *मुरिया दरबार* में देश की महामहिम *राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी* सम्मिलित हुईं। इस ऐतिहासिक अवसर पर जिला दंतेवाड़ा की ओर से *राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” योजना* की एक सफल महिला उद्यमी ने राष्ट्रपति महोदया को उपहार भेंट कर पूरे जिले का नाम रोशन किया।

*दंतेवाड़ा जिले के विकासखंड गीदम की ग्राम झोड़िया बाडमा* की रहने वाली *श्रीमती रामवती पोडियाम दीदी* ने राष्ट्रपति जी को सम्मान स्वरूप उपहार प्रदान किया।

रामवती दीदी पिछले *6 वर्षों* से बिहान योजना से जुड़ी हुई हैं। बिहान योजना के मार्गदर्शन और सहयोग से वे *छिंद के पत्तों से गुलदस्ता, राखियाँ, मालाएं एवं अन्य कलाकृतियां* बनाने का काम करती हैं।

पिछले 6 सालों में उन्होंने *35 लाख रुपए* की छिंद उत्पादों की बिक्री कर आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम की है। यह उपलब्धि ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने रामवती दीदी की मेहनत और बिहान योजना की सफलता की सराहना की। उनका कहना है कि बस्तर की आदिवासी कला और हुनर को राष्ट्रीय मंच मिला है, जिससे स्थानीय उत्पादों को नई पहचान और बाजार मिलेगा।

Hot Topics

Related Articles