ब्लू वाटर हादसा: साय सरकार ने आदिल के परिवार को 4 लाख की आर्थिक सहायता दी

रायपुर: ब्लू वाटर हादसे में मृत युवक मोहम्मद आदिल के मौदहापारा स्थित निवास पर आज रायपुर उत्तर के विधायक पुरन्दर मिश्रा पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस दुख की घड़ी में गहरी संवेदना व्यक्त की। विधायक मिश्रा ने परिजनों से चर्चा करते हुए कहा कि यह अत्यंत दुखद घटना है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर विधायक मिश्रा ने छत्तीसगढ़ शासन की ओर से मृतक के पिता मोहम्मद यूनुस को 4 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की। इस दौरान रायपुर एसडीएम नंदकुमार चौबे, रायपुर तहसीलदार श्री राममूर्ति दीवान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।इससे पहले राजधानी रायपुर के नकटी स्थित ब्लू वाटर में बुधवार शाम डूबे आदिल खान का शव आखिरकार बरामद हो गया है। चार दिनों से एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही थीं, लेकिन देर रात आदिल का शव खुद ही पानी से बाहर आ गया। जिसके बाद रेस्क्यू टीमों ने शव को बाहर निकाला। इधर ब्लू वाटर में लगातार हो रहे हादसों को लेकर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है। विधायक ने ब्लू वाटर खदान की खुदाई करने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने कहा कि ठेकेदार ने खुदाई के बाद गड्ढे को बिना भरे ही छोड़ दिया जो बड़ी लापरवाही है। रायपुर में ऐसी जितनी भी खदानें हैं, उन्हें भरने के लिए वे कलेक्टर को पत्र लिखेंगे। वहीं आदिल के परिजनों के प्रति उन्होंने संवेदना जताई है। विधायक ने कहा कि वे शाम को जिला प्रशासन के साथ आदिल के परिजनों से मुलाकात करेंगे और परिवार को आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।

 

 

Hot Topics

Related Articles