ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लखनपुर ने हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

जियाउल खान, लखनपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लखनपुर द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय परिसर में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित सिंह देव ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

ध्वजारोहण के पश्चात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संदेश का वाचन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लखनपुर के अंतर्गत विभिन्न मंडलों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किए गए। सभी मंडल मुख्यालयों में मंडल अध्यक्षों एवं कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्रध्वज को सलामी देकर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। विभिन्न मंडलों में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसीजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी अनेक स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसीजन तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hot Topics

Related Articles