भाजपा के जिला महामंत्री के बाद बेटा और उसका – दोस्त भी गिरफ्तार, अब तक 6 को भेजा गया जेल

बलौदा बाजार/पलारी ,ब्लॉक के रोहांसी अस्पताल के आरएमए करण देवांगन के फर्जी ट्रांसफर ऑर्डर के मामले में दो और गिरफ्तारी हुई है। इस तरह इस मामले में अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। और सभी जेल भेजे जा चुके हैं। दो भाजपा नेता समेत चार पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके थे।

रविवार को भाजपा जिला महामंत्री और आरोपी कृष्णा अवस्थी के बेटे प्रणव अवस्थी को और उसके दोस्त कंप्यूटर ऑपरेटर प्रखर कश्यप को गिरफ्तार किया गया। प्रखर ने प्रणव के कहने पर ही फर्जी ट्रांसफर ऑर्डर टाइप किया था। जांच में सामने आया है कि प्रणव को यह फर्जी ट्रांसफर बनवाने के लिए उसके पिता कृष्णा अवस्थी ने कहा था। जिन 6 लोगों को जेल भेजा गया है उनमें दो आरआएमए हैं। शनिवार को ये दोनों गिरफ्तारी के बाद तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती हो गए थे। लेकिन रविवार को उन्हें भी आखिर जेल जाना पड़ा। बता दें कि एसपी गौरव राय के निर्देश पर इस – मामले में तेजी से कार्रवाई हो रही है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है कि आखिर इस फर्जीवाड़े में और वे कौन-कौन शामिल हैं।

भाजपा नेता ने ही बेटे से कहकर बनवाया था फर्जी तबादला आदेश, पैसे भी उसी के खाते में डलवाए

बीजेपी नेता का पुत्र और उसका कम्प्यूटर ऑपरेटर दोस्त पुलिस गिरफ्त में।

इधर कंप्यूटर ऑपरेटर प्रखर कश्यप ने पुलिस को बताया कि प्रणव अवस्थी उसका दोस्त है और उसके कहने पर उसने पत्र टाइप किया था। उसे नहीं पता था कि यह पत्र किस काम का है और कहां इस्तेमाल किया जाएगा। उसने केवल अपने दोस्त के कहने पर पत्र टाइप किया था। हालांकि, पुलिस उसकी बात की जांच कर रही है। जांच में पता चला कि पूरे मामले में करीब एक लाख रुपए का लेन-देन हुआ। कृष्णा अवस्थी ने अपने बेटे प्रणव के खाते में 70 हजार ट्रांसफर कराए थे, जबकि बाकी पैसे भाजपा नेता पुनी राम पटेल को

अब तक ये 6 आरोपी भेजे जा चुके जेल

1. कृष्णा अवस्थी – भाजपा जिला महामंत्री

2. पुनी राम पटेल – भाजपा उपाध्यक्ष

3. करण देवांगन – ग्रामीण चिकि. सहा., रोहांसी

4. रवि सेन – ग्रामीण चिकित्सा सहायक, कटगी

5. प्रणव अवस्थी – कृष्णा अवस्थी का पुत्र

6. प्रखर कश्यप – कंप्यूटर ऑपरेटर

25 किमी दूर नेता से कराई मुलाकात, मंत्री से खुद मिले

आरोपी करण देवांगन ने एक और बड़ा खुलासा किया। उसने बताया कि फर्जी तबादला पत्र की पुष्टि होने के बाद गिरफ्तार बीजेपी नेताओं ने उसे बलौदा बाजार से करीब 25 किलोमीटर

खाने-पीने में असावधानी के कारण तबीयत बिगड़ी

 

आरएमए करण देवांगन और रवि सेन ने न्यायालय में पेशी के दौरान पेट दर्द और लूज मोशन की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। करण ने मीडिया से बातचीत में कहा कि थाने में बैठने के दौरान खान-पाने में असावधानी के कारण उनकी तबीयत खराब हो गई थी।

दर एक बड़े कद्दावार बीजेपी नेता के घर पर ले जाकर मिलवाया था। इसके बाद उसे मंत्री से मिलाने भी ले गए, लेकिन नेता खुद मिलकर लौट गए और इस मामले में आगे कुछ नहीं हुआ।

मीडिया को देखते ही अस्पताल से छुट्टी, फिर सीधे जेलः वहीं रविवार को मीडिया की भीड़ पहुंचते ही दोनों आरोपी आरएमए को छुट्टी दे दी गई और फिर पुलिस ने उन्हें सीधे जेल भेज दिया गया। वहीं, रविवार को ही प्रणव अवस्थी और प्रखर कश्यप को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश से जेल भेज दिया गया। पुलिस ने प्रखर कश्यप के कब्जे से कंप्यूटर और प्रिंटर जब्त कर लिया है।

Hot Topics

Related Articles