जियाउल खान,लखनपुर 11 नवंबर 2026।भारतीय जनता पार्टी मंडल लखनपुर की ओर से आगामी 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की तैयारियों एवं छत्तीसगढ़ के धरमजयगढ़ में आयोजित होने वाले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के कार्यक्रम में सहभागिता को लेकर आज कैबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी के निवास पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अनुराग सिंह देव जी, कैबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी तथा भाजपा मंडल प्रभारी श्री नीलेश सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री दिनेश बारी द्वारा स्वागत उद्बोधन के साथ किया गया। उन्होंने उपस्थित अतिथियों एवं पार्टी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
इसके पश्चात गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव जी ने अपने विस्तृत उद्बोधन में भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग एवं जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए आगामी कार्यक्रम के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक एकजुटता के साथ कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।
वहीं कैबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के धरमजयगढ़ प्रवास एवं कार्यक्रम की महत्ता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम संगठन की एकजुटता, जनजातीय गौरव एवं पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने मंडल के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने तथा आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने का आग्रह किया।
बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री दिनेश बारी, श्री जनपद उपाध्यक्ष श्री कामेश्वर राजवाड़े जी श्री दिनेश साहू, श्रीमती रजनी सिंह, मंडल महामंत्री श्री महेश्वर राजवाड़े, श्रीमती मति बाई जी श्री सुरेश साहू, श्री यतेन्द्र पांडेय, श्री लक्ष्मण साहू जी श्री मदन राजवाड़े जी, कामेंद्र राजवाड़े श्री सतनारायण साहू श्री चेतन राजवाड़े जी अवधेश यादव, श्रीमती रामकुमारी जीश्री गीता राजवाड़े जी श्री मति शीला दास जी श्री शिवराज सिंह जी श्री प्रदीप गुप्ता जी श्री अमित बारी जी श्री अमित अग्रवाल जी श्री अनिल राजवाड़े जी श्री कृपाराम राजवाड़े जी सुदर्शन मानिकपुरी जी श्री गोलू साहू जी श्री घरभरन राजवाड़े जी श्री सुख साय पोरते जी श्री रामाधार यादव जी श्री बुधन सिंह जी श्री जयराम जी श्री रंजीत दाश जी आकाश सिंह जी प्रभु सिंह जी श्री राजेश सिंह जी श्री कृष्णा राजवाड़े जी अंबिकेश्वर जी अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक तैयारियों, कार्यकर्ताओं की सहभागिता एवं आपसी समन्वय को लेकर आवश्यक चर्चा की गई।












