भाटापारा(मोहन तिवारी)गुरुवार को दाल मिल एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक रखी गई, जिसमें नए अध्यक्ष के चुनाव पर चर्चा की गई।
आयोजित बैठक में आम सहमति बनाने पर सर्वसम्मति से उम्मीदवार तय करने का सुझाव दिया ताकि चुनाव की प्रक्रिया ना हो। सभी सदस्यों की सहमति से नरेश आर्य को दाल मिल एसोसिएशन का नया अध्यक्ष चुना गया।
बैठक में एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्यों सहित सभी सदस्यों ने उपस्थिति एवं सहमति प्रदान कर चुने गए सदस्य को शुभकामना दी।






