डोंगरगढ़।देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन एवं शीर्ष संवैधानिक पद (मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री) पर निरंतर 25 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर आज छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध और पावन शक्तिपीठ मां बम्लेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ़ में एक भव्य और आध्यात्मिक ‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पहाड़ी पर 1600 फीट की ऊंचाई पर विराजमान मां बम्लेश्वरी के दरबार में आज सुबह से ही विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती का दौर शुरू हुआ। मंदिर न्यास समिति और स्थानीय भक्तों द्वारा प्रधानमंत्री मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और भारत को ‘विकसित भारत 2047′ बनाने के संकल्प की सिद्धि के लिए माता रानी से विशेष आशीर्वाद मांगा गया।जलाए गए आस्था के दीये, गूंजा महामंच’सेवा संकल्प अभियान’ के तहत डोंगरगढ़ के इस पावन पर्वत पर दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री जी के लोक-कल्याणकारी विजन की सराहना की गई। मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं ने भी इस अभियान में हिस्सा लिया। भक्तों का कहना था कि जिस तरह माता बम्लेश्वरी शक्ति की अधिष्ठात्री हैं, उसी तरह देश के प्रधानसेवक ने भी पिछले 25 वर्षों से देश को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में अपनी पूरी शक्ति झोंक दी है।
मां बम्लेश्वरी की चौखट पर गूंजा ‘सेवा संकल्प’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के गौरवशाली सेवाकाल पर डोंगरगढ़ में विशेष प्रार्थना








