27 नवंबर से 3 दिसंबर तक होगा सात दिवसीय मेला — भूमि पूजन के साथ हुआ शुभारंभ, इस बार और भव्य होगा आयोजन
संदीप यादव मुंगेली। ‘मुंगेली का त्योहार’ के नाम से अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके मुंगेली व्यापार मेला 2026 की तैयारियों का विधिवत आगाज हो गया है। स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी, मुंगेली द्वारा 27 नवंबर से 3 दिसंबर तक आयोजित होने वाले सात दिवसीय मेले का शुभारंभ मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भूमि पूजन और कार्यालय उद्घाटन कर किया गया। इसके साथ ही आयोजन की तैयारियों ने गति पकड़ ली है।
मेले की सफलता एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर आयोजित बैठक में इस वर्ष मेले को और अधिक भव्य एवं उपयोगी बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ सहित राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित एवं उपयोगी उद्योगों के स्टॉल लगाने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ऑटोमोबाइल, लघु एवं कुटीर उद्योगों तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टालों को विशेष प्राथमिकता देने पर चर्चा हुई, ताकि मेले के माध्यम से आम नागरिकों को एक ही स्थान पर विविध जानकारियां एवं सुविधाएं मिल सकें।
इस अवसर पर संस्था के संयोजक रामपाल सिंह, सहसंयोजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, दिनेश गोयल, सतपाल मक्कड़, गोरेलाल सिंह, विकास जैन, देवेंद्र परिहार, दीपक जैन, रणधीर सिंह, श्रीनिवास पारख, नीलेश केशरवानी, आशीष सोनी, अनुराग सिंह, सुरज मंगवानी, गिरीश सुधाकर, मुकेश पांडेय, सुनीता बाधवानी, अनीश जैन, देवशेखर श्रीवास्तव, गौरव जैन, कोमल चौबे, धीरज जैन, नागेश साहू, संदीप सिंह, पप्पू शर्मा, राहुल मल्लाह, पवन यादव, श्रेयांश बेद, आर्य सिंह, वासु पांडेय, रवि साहू, आशीष सिंह, राहुल साहू, वैभव ताम्रकार, रॉकी सलूजा, देवेंद्र गहरवार, दिलबाग सिंह, अजय चंद्राकर, चित्रकांत सिंह, संतोष जांगड़े, श्रीओम सिंह, रघुराज सिंह, सुरेश यादव, परमेश्वर देवांगन, अमित साहू सहित संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
संयोजक रामपाल सिंह ठाकुर ने कहा कि मुंगेली व्यापार मेला अब केवल एक व्यापारिक आयोजन नहीं, बल्कि शहर की पहचान और सामूहिक उत्साह का स्वरूप ले चुका है। संस्था पिछले एक दशक से इस आयोजन को निरंतर सफलतापूर्वक आयोजित करती आ रही है। ग्यारहवें वर्ष में प्रवेश कर रहे इस आयोजन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने हेतु राज्य ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना हम सभी का साझा संकल्प है।












