मुंगेली के शिक्षक नगर स्थित प्रिया ज्वेलर्स के तत्वाधान में ML Soni Family द्वारा स्वर्गीय श्री मेलूराम जी सोनी की पावन स्मृति में मां दुर्गा झांकी विसर्जन प्रतियोगिता 2026 एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

संदीप यादव मुंगेली झाकी कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण के रूप में बड़ोदरा गुजरात से आए जूनियर अमिताभ बच्चन के नाम से प्रसिद्ध कलाकार मुकेश गढ़वी का विशाल रोड शो रहा। उनके पहुंचते ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लोगों ने उनके साथ फोटो खिंचवाई और उनके अभिनय का लुत्फ उठाया।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य मां दुर्गा की भक्ति, धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना और झांकी प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों का सम्मान करना था। पुरस्कार वितरण समारोह के माध्यम से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अमरनाथ सोनी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र मोदी विचार मंच,  रामकुमार सोनी, राष्ट्रीय सचिव एवं गुजरात प्रदेश प्रभारी नरेंद्र मोदी विचार मंच, तथा श्रीमती रीता सोनी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य ओबीसी मोर्चा भाजपा मध्य प्रदेश विशेष रूप से शामिल हुईं। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में आपसी सद्भाव और एकजुटता बनाए रखने पर जोर दिया।

आयोजन को सफल बनाने में श्याम कुमार सोनी, रामकुमार सोनी, कृष्ण कुमार सोनी, गोपाल सोनी, विनय सोनी, राघव सोनी, गौरव सोनी एवं प्रिया सोनी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक हिमांशु सोनी रहे। अंत में ML Soni Family ने सभी सहयोगियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Hot Topics

Related Articles