संदीप यादव मुंगेली। नगर पालिका परिषद मुंगेली के विकास के लिए शासन ने बड़ी राशि की स्वीकृति दी है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद मुंगेली के पत्र क्रमांक 657 दिनांक 25.08.2026 द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर वित्तीय वर्ष 2026-27 में अधोसंरचना मद के अंतर्गत 4 महत्वपूर्ण कार्यों के लिए कुल रु. 100.77 लाख (एक करोड़ सतहत्तर हजार) के अनुदान की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति अधोसंरचना मद की निर्धारित शर्तों के अधीन दी गई है।
इन 4 कार्यों को मिली मंजूरी –
क्र. कार्य का विवरण राशि (लाख में)
1 वार्ड क्र. 13 शक्तिमाई मंदिर के पास डोम शेड निर्माण कार्य 24.88
2 वार्ड क्र. 13 पंडरिया मेन रोड से शक्तिमाई मंदिर तक सी.सी. सड़क रिपेयरिंग / निर्माण कार्य 44.74
3 नगर पालिका परिषद मुंगेली क्षेत्रांतर्गत मुंगेली-लोरमी तिराहा में सौंदर्यीकरण कार्य 24.89
4 वार्ड क्र. 06 चंदन बाड़ी के पास रिटेनिंग वॉल निर्माण कार्य 6.26
योग 100.77 लाख रुपए
नगर पालिका अध्यक्ष और अधिकारियों ने बताया कि इन कार्यों के पूरा होने से वार्ड वासियों को बड़ी राहत मिलेगी। विशेषकर वार्ड 13 में डोम शेड बनने से सामाजिक कार्यक्रमों में सुविधा होगी और पंडरिया रोड की सीसी सड़क बनने से शक्तिमाई मंदिर दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं की आवागमन सुगम होगी







