मुंगेली: ‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ का संदेश, आंगनबाड़ी केंद्रों में हो रहा आंगन मिलन सेवा का आयोजन

संदीप यादव मुंगेली,  सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन सेवा’ का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य बच्चों, गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं और किशोरी बालिकाओं को दी जा रही सुविधाओं और पोषण सेवाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाना है।

इसी कड़ी में कालीमाई वार्ड, महाराणा प्रताप वार्ड सहित अन्य आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम की मुख्य बाते

‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को घरों में मुनगा (सहजन) का पौधा लगाने और रोजाना आहार में मुनगा का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बताया गया कि मुनगा पोषक तत्वों से भरपूर है और बच्चों के शारीरिक-मानसिक विकास व मातृ-शिशु स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है।

स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता: आंगन मिलन सेवा के दौरान बच्चों के वजन और स्वास्थ्य मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया जा रहा है। स्वस्थ बच्चों की माताओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि अभिभावक नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और पोषण के प्रति जागरूक हों।

रंगोली-मेहंदी और खेलकूद: महिलाओं और किशोरी बालिकाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता और खेलकूद जैसी रचनात्मक गतिविधियां भी कराई जा रही हैं।

अधिकारियों का कहना है कि आंगन मिलन सेवा के जरिए आंगनबाड़ी केंद्रों को सिर्फ पोषण केंद्र नहीं, बल्कि जनभागीदारी और सामुदायिक जागरूकता का मंच बनाया जा रहा है।

Hot Topics

Related Articles