वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस ने आयोजित की जनचौपाल

पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने मतदाता सूची में पारदर्शिता और मतदान के अधिकारों की सुरक्षा पर दिया जोर

भाटापारा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर लोकतंत्र की रक्षा, मतदाता सूची में पारदर्शिता तथा प्रत्येक पात्र नागरिक के मतदान अधिकार को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से भाटापारा ब्लॉक के मातादेवालय मंडल में कांग्रेस द्वारा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत जनचौपाल का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी को उनकी जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान वार्डवासियों से सीधा संवाद कर मतदाता सूची से संबंधित समस्याओं एवं सुझावों पर चर्चा की गई।जनचौपाल को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया में काटे गए नाम को जोड़ने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम त्रुटिवश मतदाता सूची से नहीं कटना चाहिए। लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक नागरिक के मताधिकार का महत्वपूर्ण स्थान है। चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि मतदाता सूची में पारदर्शिता बनी रहे तथा किसी भी पात्र नागरिक को मतदान के अधिकार से वंचित न होना पड़े।

उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान गरीब, किसान, मजदूर, महिलाएं, बुजुर्ग एवं ग्रामीण मतदाताओं के काटे गए नाम को जोड़ा जाए। मतदाता सूची में नामों की जांच और आवश्यक सुधार के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ स्तर पर लोगों की सहायता करेंगे तथा मतदाताओं को जागरूक करेंगे।

जनचौपाल में वरिष्ठ नेता सतीश अग्रवाल एवं पूर्व मंडी उपाध्यक्ष रमेश यदु ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम जांचने और अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

कार्यक्रम का संचालन तथा आभार प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भाटापारा के अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा ने किया।

इस अवसर पर सुशील शर्मा पूर्व मंडी अध्यक्ष आलोक मिश्रा कुबेर यदु अजय ठाकुर चंद्रशेखर चक्रधारी अरुण यादव नानू सोनी राजकुमार शर्मा अजीत बाजपेयी लक्ष्मी पांडे श्रीमती गौरी भृगु, विमलेश्वरी ध्रुव संतोष सोनी सचिन्द्र शर्मा अश्विनी शर्मा अय्यूब बांठिया शेष नारायण यदु, मनमोहन कुर्रे, राजा तिवारी, मोहन निषाद,कीरत वर्मा धनीराम यदु शिव यदु नारायण यदु मनोहर यदु चेतनदास मानिकपुरी मदन ठाकुर अजय यदु श्रीमती सुधिया यादव शतरूपा यदु विष्णु चक्रधारी अजय निर्मलकर कुंजू साहू पप्पू देवदास बल्लू पाल शिव यादव सकीना दिव्य दानी भाट पूर्णिमा श्रीवास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं सैकड़ों वार्डवासी उपस्थित रहे।

Hot Topics

Related Articles