रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को दिल्ली के गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव यूपी में हुए सड़क हादसे में घायल हुए थे, जिसके बाद झांसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बेहतर उपचार के लिए आज ही उन्हें झांसी से दिल्ली रेफर किया गया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से किरण सिंह देव के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान उन्होंने परिजनों और अस्पताल प्रबंधन से भी चर्चा कर इलाज की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की।






