मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 में शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव सम्मिलित हुए

वनांचल मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में पहली बार आयोजित दैनिक भास्कर प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 में शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव सम्मिलित हुए। मानपुर विकासखंड के पीएम श्री स्कूल में आयोजित इस गरिमामय समारोह में जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनकी प्रतिभा, मेहनत और उपलब्धियों का उत्साहवर्धन किया गया।समारोह में विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने, उन्हें बेहतर मार्गदर्शन देने और निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने वाले शिक्षकों के प्रति भी सम्मान व्यक्त किया गया।हमारे मेधावी विद्यार्थी नए छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव हैं। उनकी प्रतिभा को अवसर, प्रोत्साहन और सही मार्गदर्शन देकर आगे बढ़ाना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।

 

 

Hot Topics

Related Articles