बलौदाबाजार,18 नवम्बर 2026/संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा वर्ष 2026 में सफलता हेतु प्रोत्साहन योजना अंतर्गत प्रदेश के अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति अभ्यार्थियों को संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर एक लाख रूपये प्रोत्साहन राशि दिये जाने का प्रावधान है।
पात्रता, शर्तेे तथा आवेदन पत्र का प्रारूप विभाग की वेबसाईटhttps://eklavya.cg.nic.in/ से डाउनलोड किया जा सकता है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी इस हेतु निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, ब्लाक-डी,भूतल, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर अटल नगर छ.ग. में अंतिम 17 दिसम्बर 2026 तक आवेदन जमा कर पावती प्राप्त कर सकते है। आवेदन पत्र समय सीमा में रजिस्ट्रर्ड डाक से भी उल्लेखित पते पर भेज सकते है।












