जियाउल खान ,लखनपुर सरगुजा ।राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले को कुष्ठ मुक्त बनाने के उद्देश्य से दिनांक 18 नवम्बर 2026 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जे.एस.आर. सरूता सर के निर्देशानुसार एवं जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ.पी.के.सिन्हा सर के मार्गदर्शन में खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ ओ.पी.प्रसाद के समन्वय से जिला सरगुजा के विकासखंड लखनपुर ग्राम सलका में विशेष कुष्ठ जांच शिविर आयोजित की गई शिविर में स्वयं संभागीय कार्यक्रम अधिकारी,जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ.पी.के.सिन्हा (चर्म रोग विशेषज्ञ) के द्वारा विशेष रूप से ओपीडी सेवाएं दी गई शिविर में 327 व्यक्तियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के साथ साथ विशेष रूप से कुष्ठ जांच किया गया ।
कुष्ठ पॉजिटिव मरीजों को अपने सामने कुष्ठ की सुपरवाइजरी डोज खिलाया गया एवं उनके परिवार को सिंगल डोज रिफामपिसीन दी गई।जिला कुष्ठ अधिकारी के द्वारा बताया गया कि आगामी दिनों में जिले के ऐसे क्षेत्र जहां कुष्ठ प्रभावित है
उन क्षेत्रों में लगातार शिविर लगाकर कुष्ठ के मरीजों की पहचान की जायेगी एवं ऐसे मरीज जिनको विकलांगता हो चुकी है और उन्हें सर्जरी कर ठीक किया जा सकता है उन्हें अगले माह सर्जरी कराया जाएगा है,शिविर में जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी डॉ वी सी पैकरा,जिला कुष्ठ सलाहकार सुरजीत कुशवाहा, सरपंच धीरेन्द्र सिंह,उपसरपंच गुलावती गुप्ता,बीपीएम साधना लकड़ा,आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ एल एस मरकाम फिजियोथैरेपिस्ट डॉ ऋतु सिंह,सिद्धार्थ कुमार विश्वास , बीई टीओ सी.नागवंशी,जितेश, दमयन्ती सोनी मिश्रा,अनिमेश,रविद्र,विश्वनाथ, दसमेत,तथा विकासखंड लखनपुर के सेक्टर लहपहटरा के समस्त स्वास्थ्य अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित थे ।












