दिल्ली: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “राखी हमेशा खास होती है, है ना?” प्रधानमंत्री के इस संदेश के बाद लोगों ने बड़ी संख्या में प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। रक्षाबंधन भारत का प्रमुख त्योहार है, जो भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह के रिश्ते को समर्पित होता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना करती हैं। वहीं भाई भी बहनों की रक्षा और सम्मान का संकल्प लेते हैं।














